घाटशिला, मार्च 30 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड के मॉडल स्कूल सभागार में रविवार को झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ की बैठक जिला अध्यक्ष साल्गे हांसदा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए अजीत प्रजापति ने कहा कि संघ की एकजुटता के कारण ही हमारी लड़ाई सफल हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की घोषणा के अनुसार रसोइया का बढ़ा हुआ मानदेय अगले वित्तीय वर्ष से मिलने लगेगा। इतना ही नहीं साल में दो साड़ी सेट भी सरकार की ओर से देने की बात कही गई है। सरकार की ओर से हमें भरोसा दिलाया गया है कि अगर किसी रसोइया खाना बनाते समय किसी घटना का शिकार होती है तो उसके एक परिजनों को नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि रसोइया की 10 लाख की बीमा की जो बात...