घाटशिला, जून 10 -- केंद्रीय कोयला और खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड की केंदाडीह माइंस की तरह क्षेत्र में बंद पड़े सभी माइंस को खोला जाएगा। घाटशिला ने ताम्र उद्योग में देश में अहम भूमिका निभाई है, अब इन माइंस के खुलने से इस क्षेत्र का योगदान देश के विकास में बढ़ जायेगा। वे मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम में केंदाडीह माइंस के दोबारा परिचालन और मुसाबनी सांद्र संयंत्र के विस्तार की आधारशिला रखने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि घाटशिला की धरती केवल खनिज संपदा से समृद्ध नहीं बल्कि यह देश के औद्योगिक विकास एवं राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विश्व बाजार में जिस प्रकार तांबा का मूल्य दिनों दिन बढ़ रहा है, ऐसे यह क्षेत्र की अहमियत हमेशा बनी रहेगी। उन्होने कहा कि इंडियन कॉ...