घाटशिला, फरवरी 27 -- घाटशिला। घाटशिला में पिछले तीन दिनों से बंद पड़े पेयजल आपूर्ति गुरुवार की सुबह से बहाल हो गई। पेयजलापूर्ति के बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। खासकर रोजेदारों को जिन्हे सुबह शाम पानी की जरूरत थी। उन्हें कुछ ज्यादा ही राहत मिली है। जानकारी के अनुसार सुवर्ण रेखा नदी पांच पांडव में बने इंटकवेल के पाइप लाइन के जाम हो जाने के कारण पेयजलापूर्ति पिछले सोमवार से बंद पड़ी थी। लेकिन दिन रात मेहनत कर मिस्त्री और ऑपरेटर ने गुरुवार की सुबह पेयजलापूर्ति बहाल कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.