घाटशिला, अप्रैल 1 -- घाटशिला। व्यवहार न्यायालय परिसर घाटशिला स्थित बार एसोसिएशन भवन में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सोलर प्लेट के लिए लगाया 10 बड़ा बैटरी सहित सीसीटीवी कैमरे की चोरीकर ली। जिसकी किमत लगभग डेढ़ लाख से भी ज्यादा बतायी जा रही है। बुधवार की सुबह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं महासचिव बबलू मुखर्जी बार भवन पहुंचे तो देखकर उन लोगों की होश उड़ गई। तत्काल उन्होंने घाटशिला थाने को सूचना दी । सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा बार भवन पहुंचकर मामले की जानकारी ली एवं सीसीटीवी फुटेज को लेकर चोर द्वारा छोड़े गये डीबीआर को जप्त करते हुए थाने ले गए। थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा ने कहा कि इस तरह की घटना काफी चिंता का विषय है। न्यायालय के बगल में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे । पु...