जमशेदपुर, दिसम्बर 9 -- घाटशिला बस स्टैंड की बंदोबस्ती 15.50 लाख में हुई। इसे महावीर लॉजिस्टिक नामक फर्म ने हासिल किया है, जिसकी प्रोपराइटर पुष्पा तिवारी हैं। पुष्पा तिवारी तारकेश्वर तिवारी उर्फ गोल्डी तिवारी की पत्नी हैं। बोली में गोल्डी तिवारी भी उनके प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए। सोमवार को तय तिथि व समय पर जिला परिषद कार्यालय में इसकी नीलामी का आयोजन किया गया। इसके लिए निकाले गये टेंडर में कुल सात लोगों ने दावेदारी प्रस्तुत की थी। हालांकि तकनीकी बिड में कागजातों की कमी की वजह से दो लोग छंट गये। अंतिम रूप से पांच लोग इस नीलामी की प्रक्रिया में शामिल हुए। बस स्टैंउ का बेस प्राइस 9.87 लाख रुपये तय किया गया था। इससे आगे की बोली शुरू हुई जो बढ़ते-बढ़ते साढ़े पंद्रह लाख पर समाप्त हुई। अधिकतम बोली के आधार पर महावीर लॉजिस्टिक को बस स्टैंड बंद...