घाटशिला, फरवरी 28 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला कॉलेज में संथाली विभाग के संयोजन में बाहा मिलन समारोह का आयोजन अब 7 मार्च को किया जाएगा। पूर्व में यह कार्यक्रम 8 मार्च को निर्धारित था। परीक्षा एवं छुट्टी को ध्यान में रखकर बाहा पर्व के सही तिथि के निर्धारण को लेकर छात्रों, छात्र प्रतिनिधियों, शिक्षकों की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से बाहा मिलन समारोह की तिथि 7 मार्च निर्धारित किया गया। बैठक संथाली विभाग के प्राध्यापक मानिक मार्डी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बाहा मिलन समारोह के आयोजन के लिए छात्रों की समिति बनाई गई। जिसमें अंजलि किस्कू उपाध्यक्ष, पंजाब हांसदा एवं सुखदेव हांसदा को उपाध्यक्ष, विकास हेंब्रम को सचिव, लक्ष्मी मुर्मू एवं प्रतिमा मुर्मू को सहसचिव, गणेश बास्के को कोषाध्यक्ष, सलमान मार्दी एवं मधुमिता टुडू को सह कोषाध्यक्ष मनोनी...