घाटशिला, मार्च 18 -- घाटशिला। घाटशिला कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार 24 और 25 मार्च को होगा। इसका उद्घाटन 24 मार्च को कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ अंजिला गुप्ता करेंगी। इस आयोजन को लेकर प्राचार्य डॉ आर के चौधरी मंगलवार को सेमिनार आयोजन से जुड़े अपने शिक्षक डा एस पी सिंह एवं प्रो इंदल पासवान के साथ विश्वविद्यालय मुख्यालय, चाईबासा में कुलपति से मिले। इस दौरान सर्वप्रथम प्राचार्य ने कुलपति को झारखंड के राजकीय पुष्प पलास का गुच्छा भेंटकर उनका सम्मान किया। तत्पश्चात उन्हें आमंत्रण पत्र दिए तथा सेमिनार व्यवस्था से अवगत करवाए। सेमिनार आयोजन के संबंध में प्राचार्य डॉ चौधरी ने बताया कि इस राष्ट्रीय सेमिनार का विषय भारत @ 2047 : शिक्षा, संस्कृति और ज्ञान परंपरा का भविष्य निर्धारित है। इसमें विशेषज्ञ वक्ता के रूप में महात्मा गा...