घाटशिला, मई 23 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला महाविद्यालय में कुछ छात्रों द्वारा कॉलेज परिसर में अशांति फैलाने और सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने प्राचार्य से मांग की है कि ऐसे असामाजिक और अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कॉलेज का शैक्षणिक वातावरण शांतिपूर्ण बना रहे। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा।एबीवीपी द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि घाटशिला महाविद्यालय सिंहभूम जिले का सबसे बड़ा कॉलेज माना जाता है, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं। यह भी पढ़ें- इंटर्नशिप शुल्क को लेकर एबीवीपी का एसएसवी कॉले...