घाटशिला, अप्रैल 2 -- घाटशिला। घाटशिला कॉलेज में अब अक्टूबर माह में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इस सेमिनार का विषय- आदिवासी नवजागरण : सांस्कृतिक विरासत, सशक्तिकरण और वैश्विक संवाद निर्धारित किया गया है। इस अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार आयोजन को लेकर प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने बुधवार को अपने शिक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में प्राचार्य ने बताया कि चयनित विषय न केवल आदिवासी समाज की समृद्ध एवं गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का संदेश देता है बल्कि उनके समग्र सशक्तिकरण और वैश्विक मंच पर सम्मानजनक सहभागिता की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल भी है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के तीब्र वैश्वीकरण के दौर में इनकी पहचान, संरक्षण एवं संवर्धन न केवल आवश्यक है बल्कि हमारी सांस्कृतिक अस्मिता के लिए अनिवार्य भी है। इस सेमिनार के माध्यम से आदिवासी स...