घाटशिला कॉलेज परिसर में ना कोई मंदिर बना और ना ही तोड़ा गया, आरोप बेबुनियाद : संघ
घाटशिला, मई 23 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारियों की संयुक्त बैठक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. दिलचंद राम की अध्यक्षता में शुक्रवार को कॉलेज के सभागार में हुई। इसमें संयुक्त छात्र मोर्चा के द्वारा घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य व दो वरीय शिक्षकों पर लगाए गए आरोप को सरासर गलत एवं निराधार बताया गया। शिक्षक एवं कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि कॉलेज परिसर में ना कोई मंदिर बना और ना ही तोड़ा गया। घाटशिला थाना प्रभारी इसे देख चुके हैं। फिर भी इसका भ्रामक दुष्प्रचारित किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि कुछ छात्र नेता कॉलेज गेट पर कार्यरत गार्ड को धमकाए हैं कि उन्हें परिसर में मनमानी करने से ना रोकें। इन नेताओं ने गार्ड को कहा कि वे लोग किसी का भी ट्रांसफर करवा सकते हैं। इससे कॉलेज के सभी कर्मचारी डरे एवं सहमे हुए हैं.
हम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.