घाटशिला, जून 20 -- घाटशिला। घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ‌. आर के चौधरी शुक्रवार को जिले के उपायुक्त राजीव रंजन से मिले। उन्होंने कॉलेज के विकास कार्यों में उनके सहयोग की मांग की। प्राचार्य ने डीसी को बताया कि पूर्व में उपायुक्त द्वारा कॉलेज के लिए बाउंड्रीवॉल, दो हाई मास्ट सोलर लाइट एवं तीस स्ट्रीट लाइट स्वीकृत हुआ, जो लंबित है। प्राचार्य के इस अनुरोध पर उन्होंने कहा कि इस दिशा में वे सकारात्मक पहल करेंगे। प्राचार्य ने डीसी को कॉलेज में आगामी माह आयोजित होने वाले वन महोत्सव में आने का आमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि अनुकूल समय रहा तो वे वन महोत्सव में घाटशिला कॉलेज जरूर आएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...