घाटशिला, मई 19 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला में सोमवार को एक बार फिर पेट्रोल की किल्लत देखने को मिली, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि तीन पेट्रोल पंपों में से एक पंप पर तेल उपलब्ध रहने के कारण लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन भीषण गर्मी के बीच लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद ही पेट्रोल मिल सका। जानकारी के अनुसार, घाटशिला के इंदिरा मार्केट स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल उपलब्ध था, लेकिन वहां जरूरत से ज्यादा भीड़ उमड़ पड़ी। घाटशिला कॉलेज रोड स्थित पेट्रोल पंप में रविवार शाम से ही आउट ऑफ ऑर्डर का बोर्ड लगा हुआ था। दूसरी ओर मऊभंडार क्षेत्र में भी तेल खत्म होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारी लगातार लोगों से यह अपील कर रहे हैं कि इंधन की कोई कमी नहीं है, लेक...