घाटशिला, अप्रैल 29 -- घाटशिला। गालूडीह के बाद घाटशिला में भी पट्रोल की किल्लत मंगलवार से शुरू हो गई। क्योंकि घाटशिला एवं आसपास के क्षेत्रों में जो तीन पेट्रोल पंप थे, सभी में पेट्रोल के समाप्त होने के बाद लोग अपने वाहन में तेल भराने को लेकर इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं। वैसे घाटशिला के इंदिरा मार्केट स्थित पेट्रोल पंप में पिछले तीन दिनों से पेट्रोल समाप्त था। लेकिन घाटशिला कॉलेज रोड एवं तामकपाल के पेट्रोल पंप में पेट्रोल मिल रही थी। लेकिन मंगलवार की दोपहर से शेष बचे दोनों पंपों में पेट्रोल समाप्त होने के बाद घाटशिला में त्राहिमाम की स्थिति है। इस पेट्रोल पंप वालों का कहना है कि पेट्रोल मंगाने को लेकर डिपो में पैसा जमा किया गया है, लेकिन अभी तक नहीं भेजा गया है। यह भी पढ़ें- भोजपुर में दूसरे दिन भी पेट्रोल के लिए रहा हाहाकार, पंप पर उमड़ रह...