घाटशिला, अप्रैल 1 -- घाटशिला। घाटशिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग घाटशिला अनुमंडल के लोगों की समस्याओं का निदान करने के लिए प्रत्येक बुधवार को कैंप ऑफिस करेंगे। इस संबंध में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि झारखंड सरकार के निर्देशानुसार लोगों के बीच में पुलिस प्रशासन को पकड़ बनाने के लिए पुलिस जवान से लेकर एसपी तक लोगों के बीच में जाएं और उनकी समस्याओं का समाधान करें। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि वे प्रत्येक बुधवार को अस्थायी रूप से अपना कार्यालय एसडीपीओ ऑफिस में बनाए हैं ताकि घाटशिला, बहरागोड़ा, मुसाबनी, धालभूमगढ़,चाकुलिया, गुड़ाबांदा आदि थाना क्षेत्र के लोग आकर समस्याएं बताएं। उनका तत्काल समस्या का समाधान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.