घाटशिला, सितम्बर 2 -- घाटशिला। घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण नदी-नाले एक बार फिर उफान पर हैं और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए गालूडीह बराज के 10 फाटक खोल दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से लगातार मछुआरों समेत लोगों को नदी किनारे नहीं जाने की अपील की जा रही है। जानकारी के अनुसार, स्वर्णरेखा नदी इस वर्ष फिलहाल सबसे विकराल रूप में नजर आ रही है। वहीं, घाटशिला के दामपाड़ा क्षेत्र के कई नदी-नाले भी उफान पर हैं। यह भी पढ़ें- Adityapur News: चांडिल डैम का जलस्तर 180 मीटर, सभी 13 फाटक खुले, जायदा पुलिया डूबी बांकी पंचायत को बड़ाजुड़ी पंचायत से जोड़ने वाली देवली पुलिया के ऊपर करीब तीन से चार फीट पानी बह रहा है। इसके बा...