घाटशिला, मई 15 -- घाटशिला, हिटी। घाटशिला अनुमंडल में पेट्रोल की किल्लत और अफवाहों के कारण लोग परेशान हैं। कहीं पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया है तो कहीं पेट्रोल उपलब्ध होने पर एक साथ सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सोशल मीडिया और बाजार में यह अफवाह तेजी से फैल रही है कि दो दिनों बाद पेट्रोल नहीं मिलेगा, जिसके कारण जिन लोगों को तत्काल जरूरत नहीं है, वे भी अपनी गाड़ियों की टंकी फुल करा रहे हैं। इसी क्रम में घाटशिला के इंदिरा मार्केट स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार सुबह छह बजे से ही वाहन चालकों की लंबी कतार लग गई थी। यह सिलसिला दिन के करीब डेढ़ बजे तक जारी रहा. यह भी पढ़ें- डीजल और पेट्रोल का स्टोर करने में जुटे लोगपेट्रोल पंप संचालकों की स्थिति इस संबंध में पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि उन्हें भी यह जानकारी नहीं है कि पेट्रोल की आपूर...