घाटशिला, दिसम्बर 27 -- घाटशिला। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन रुरल कमेटी ने प्रेस वार्ता करके मीडिया को जानकारी दी। अंडर-15 महिला झारखंड टीम में कालिकापुर निवासी रायनीता हपदगड़ा और खंडामौदा बहरागोड़ा निवासी प्रियंका कर का चयन हुआ है। इन दोनों की बालिका क्रिकेटर ने इस क्षेत्र का नाम रोशन किया है और इतिहास में पहली बार इस क्षेत्र से झारखंड राज्य स्तरीय खिलाड़ियों का चयन हुआ है। विजय बोस टूर्नामेंट में मिश्रित जेंडर का आयोजन कर महिला क्रिकेट को बढ़ावा दिया जा रहा था। इसका परिणाम आज देखने को हमें मिल रहा है। इस बार कुल चार टीमों में महिला क्रिकेटरों को शामिल किया गया था। रायनीता हपदगड़ा बचपन से ही क्लास 3 से ही वह क्रिकेट सीखना प्रारंभ किए हैं, उनके पिता से ही वह प्रेरणा ली हैं। उनके पिता रेमंड हपदगड़ा जो बीसीसीआई लेवल वन कोच हैं। अपने कोचिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.