घाटशिला, फरवरी 27 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड की कालचित्ति पंचायत के रामचन्द्रपुर गांव में 17 साल से चेकडैम शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। ग्रामीणों की मानें तो इस चेकडैम का निर्माण दो पंचायत कालचित्ति और काशिदा पंचायत के लगभग 12 गांव के दो हजार हेक्टेयर जमीन पर खेती के उद्देश्य से वर्ष 1970 में सिंचाई विभाग की ओर से बनाया गया था। इस चेकडैम के निर्माण से कालचित्ति पंचायत के रामचन्द्रपुर, हिरागंज, बुरुडीह,धोबनी, पुरनापानी, बांधडीह, कालचित्ति, चेंगजोड़ा, काशिदा समेत 12 गांव को पानी मिल रहा था। जिसके कारण इन गांवों के लोग सभी मौसम में खेती करते थे। इस चेकडैम में पानी बुरुडीह से आता है। जिसके कारण पानी की कभी कमी नहीं होती थी। लेकिन रखरखाव के आभाव में डैम ध्वस्त हो गया। 2009 तक डैम ठीकठाक रहा इसके बाद वर्ष 2004 में 13 लाख की लागत से ...