घाटशिला, मार्च 20 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला थाना क्षेत्र के सुषनीजोबनी गांव के समीप वन विभाग की जमीन में बोरिंग कर रही बोरिंग गाड़ी को वन विभाग ने गुरुवार को जब्त किया। हालांकि, इस दौरान बोरिंग गाड़ी का चालक भागने में सफल रहा। इसे लेकर वन अधिनियन के तहत स्थानीय निवासी अशोक जयसवाल के खिलाफ वन विभाग ने मामला दर्ज किया है। इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि सुषनीजोबनी निवासी अशोक जयसवाल के द्वारा बोरिंग गाड़ी भाड़े पर लेकर वन विभाग की बिना अनुमति के जमीन पर बोरिंग गड़वाया जा रहा था। इस बात की जानकारी मिलने पर जब वन कर्मी मौके पर पहुंचे तो वनकर्मी को देखकर चालक वहां से फरार हो गया। बोरिंग गाड़ी को जब्त कर वन विभाग के कार्यालय लाया गया है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि बोरिंग गाड़ी असल में किसकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...