कानपुर, अप्रैल 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर में बंद हो चुकी सीएनजी बसों की अभी वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं हो पाई थी कि ई-बसों का भी दायरा भी घटने लगा है। संजीवनगर या रामादेवी से चौडगरा, बिंदकी, घाटमपुर और जहानाबाद के रूटों पर चलने वाली ई-बस सेवा का संचालन ठप कर दिया गया है। इन बसों से रोजाना 12 हजार से अधिक यात्री सफर करते थे।रिकार्ड के तहत घाटमपुर रूट पर 12, जहानाबाद रूट पर 10, बिंदकी रूट पर 17 सहित बंद रूटों पर 49 बसें चलती थीं। अब इन सभी रूटों पर ई-बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। इसका सीधा असर यात्रियों पर तो पड़ा ही है, साथ ही परिचालन स्टाफ पर अधिक पड़ा है। बंद सभी रूट लंबी दूरी के थे तो माइलेज अधिक आने से कंडक्टर और ड्राइवर की पगार में इजाफा होता था। अब यह इजाफा होना तो दूर उनकी पगार घट गई है। हालांकि ई-बस सेवा प्रबंधन ने राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.