बिहारशरीफ, अप्रैल 1 -- घाटकुसुम्भा ब्लॉक परिसर में खड़ी बाइक में लगी आग फोटो 01 शेखपुरा 02 - घाटकुसुम्भा प्रखंड परिसर में धू- धूकर जलती बाइक। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। तेल की किल्लत के बीच बाइक में टंकी तेल से फुल कराना एक गुरुजी के लिए महंगा साबित हुआ है। घाटकुसुम्भा ब्लॉक परिसर में धूप में खड़ी एकगुरु जी की बाइक अचानक से धू- धूकर जलने लगी। बाइक में आग लगने के बाद परिसर में हंगामा मच गया। कई लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन, सारे प्रयास व्यर्थ हो गये। बाइक जलकर खाक हो गई। बाइक प्राथमिक स्कूल, बिंद टोला (गगौर) में तैनात शिक्षक स्वामीनंदन कुमार की थी। बताया कि जनगणना को लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय में बैठक थी। गुरु जी बाइक से बैठक में भाग लेने आये थे। बाइक को ब्लॉक परिसर में धूप में खड़ा कर दिया था। धूप में रहने के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.