बिहारशरीफ, सितम्बर 9 -- घाटकुसुंभा में बाढ़ का रौद्र रूप,बावघाट-पानापुर मार्ग पर 3 फीट पानी पुलिया के ऊपर से बह रही तेज धार, वाहनों का परिचालन और आवागमन पूरी तरह ठप पानापुर सहित 6 गांवों की 5 हजार आबादी का प्रखंड मुख्यालय से सीधा संपर्क टूटा घरों में घुसा बाढ़ का पानी, जरूरी सामान और मवेशियों के चारे के लिए त्राहिमाम फोटो घाटकुसुम्भा01 - सहरा गांव में कमर भर पानी के बीच सड़क पर बंधे मवेशियों के लिए घर से चारा लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर निकलतीं महिलाएं।

बाढ़ का प्रभाव घाटकुसुंभा (शेखपुरा), हिन्दुस्तान संवाददाता। गंगा नदी के बैक वाटर (उल्टी धारा) का कहर घाटकुसुंभा प्रखंड में लगातार गहराता जा रहा है। हरुहर (हरोहर) नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि होने के कारण बावघाट-पानापुर मुख्य सड़क पर बनी पुलिया के ऊपर करीब तीन फीट पानी बह रहा है। प...