चाईबासा, जून 17 -- गुवा संवाददाता। सारंडा के गंगदा पंचायत अंतर्गत घाटकुरी गांव में सोमवार देर शाम हो आदिवासी समाज द्वारा पारंपरिक मसानतो पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस मौके पर मांदर की थाप पर ग्रामीणों ने सामूहिक लोकनृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक विरासत की अनूठी छटा बिखेरी। कार्यक्रम की शुरुआत गांव के दिउरी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। उन्होंने गांव एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप सामूहिक नृत्य और सांस्कृतिक आयोजन देर रात तक चलते रहे। इस पर्व में गुवा, नुईया, गंगदा, घाटकुरी, बुंडू, रोवाम, सलाई सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- मसानतो पर्व पर झूम उठा घाटकुरी, नगाड़ा-मांदल की थाप पर थिरके ग्रामी...