गौरीगंज, दिसम्बर 20 -- अमेठी। पीठीपुर घाघूघार गांव में आयोजित सामूहिक श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा और शतचण्डी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शनिवार को निकली कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर पूरे गांव का भ्रमण किया। कलश यात्रा के दौरान वेद मंत्रोच्चारण, ढोल-नगाड़े और जयकारे गूंजते रहे। कथा वाचक नंद किशोर पांडेय द्वारा कथा श्रवण कराया जाएगा। कलश यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, अमरेंद्र सिंह पिंटू, अजय तिवारी, जय प्रकाश तिवारी सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.