जमशेदपुर, जून 24 -- जुगसलाई निवासी कुख्यात गैंगस्टर मनीष सिंह को जल्द ही घाघीडीह सेंट्रल जेल से गढ़वा मंडल कारा शिफ्ट किया जाएगा। स्थानांतरण के लिए न्यायालय से अनुमति मिल चुकी है। जेल प्रशासन ने मनीष सिंह को सुरक्षित तरीके से गढ़वा ले जाने के लिए जिला पुलिस से अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। पुलिस बल मिलते ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे गढ़वा जेल भेज दिया जाएगा। मनीष सिंह घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। जेल प्रशासन ने स्थानांतरण की सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी कर ली हैं। अब केवल पर्याप्त सुरक्षा बल का इंतजार है। संभावना है कि अगले कुछ दिनों में उसे गढ़वा भेज दिया जाएगा। इधर, जेल प्रशासन अपराधी मासुक मनीष को भी घाघीडीह सेंट्रल...