जमशेदपुर, अगस्त 3 -- जामताड़ा में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ने अपराध की दुनिया में ऐसा नेटवर्क खड़ा किया था, जो जेल की सलाखों के पीछे रहने के बावजूद सक्रिय रहा। वर्ष 2020 और 2021 के दौरान जमशेदपुर के घाघीडीह केंद्रीय कारागार में बंद रहने के दौरान उसने जेल के भीतर ही मजबूत गिरोह तैयार कर लिया था। जेल से ही वह अपने गुर्गों के जरिए रंगदारी, ठेकेदारी और संगठित अपराधों का संचालन करता था। हाल ही में गिरफ्तार दशरथ शुक्ला को उसके नेटवर्क का अहम सदस्य माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, सुजीत के जेल में रहने के दौरान गिरोह के संचालन की जिम्मेदारी दशरथ शुक्ला संभाल रहा था। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर सुजीत सिन्हा कौन? पाकिस्तान में छिपे प्रिंस खान संग मचा रहा था आतंकपुलिस मुठभेड़ की घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में अ...