जमशेदपुर, फरवरी 18 -- गर्मी की दस्तक से एक बार फिर घाघीडीह सेंट्रल जेल में जल संकट शुरू हो गया है। केंद्रीय कारा घाघीडीह में कुल 50 चापाकलों में से आधे खराब हो चुके हैं। जेल प्रशासन ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को यह जानकारी दी। उपायुक्त ने खराब चापाकलों की शीघ्र मरम्मत को कार्रवाई का निर्देश दिया। वे मंगलवार को समाहरणालय सभागार में कारा सुरक्षा से संबंधित समीक्षा बैठक कर रहे थे। उपायुक्त मंडल कारा साकची एवं उपकारा घाटशिला की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत संरचना और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा कर रहे थे। उपायुक्त ने कैदियों के सेल, अस्पताल, वॉच टावर, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी, प्रकाश व्यवस्था, सफाई और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। निर्देश दिए कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.