जमशेदपुर, मई 19 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से रविवार को घाघीडीह केंद्रीय कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया। इसके साथ ही कैदियों के बीच कानूनी जागरूकता कार्यक्रम और मेडिकल कैंप भी लगाया गया। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारियों ने कैदियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। जेल अदालत में व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम अजय कुमार गुड़िया, डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी, लीगल एड काउंसिल के चीफ विदेश सिन्हा तथा सहायक सदस्य राजेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इस दौरान कुल दो मामलों की सुनवाई की गई, लेकिन दोनों मामलों में समझौता नहीं हो सका और किसी भी केस का निष्पादन नहीं हो पाया। यह भी पढ़ें- जेल अदालत में बंदियों को दी गई कानूनी जानकारी कार्यक्रम के दौरान न्यायिक पदाधिकारियों ने कैदियों के रहन-सहन, खानपान और अन्य...