सोनभद्र, मई 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के घाघर नदी में बुधवार की दोपहर मछली पकड़ने गया युवक डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी हुई है। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पटना गांव निवासी 26 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र श्याम सुंदर बुधवार की दोपहर अपने घर से लगभग 400 मीटर दूर घाघर नदी में मछली पकड़ने के लिए गया था। घाघर नदी के किनारे बैठकर वह मछली मार रहा था, इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई। यह भी पढ़ें- सोढिया पटपर घाट पर फिर गई जान, 24 घंटे बाद मिला युवक का शव समाचार लिखे जाने तक युवक की खोजबीन जारी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...