सोनभद्र, मई 28 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पटना गांव में मछली पकड़ने गए एक युवक की घाघर नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक बुधवार दोपहर नदी में डूब गया था, जिसका शव दूसरे दिन गुरुवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने सर्च अभियान चलाकर बरामद किया। इकलौते पुत्र की मौत के बाद परिवार के लोग बदहवास हो जा रहे थे। पटना गांव निवासी 24 वर्षीय ओमप्रकाश धांगर पुत्र स्व. श्याम सुंदर धांगर बुधवार दोपहर करीब एक बजे गांव के ही कुछ अन्य युवकों के साथ मछली पकड़ने के लिए घर से निकला था। गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर स्थित घाघर नदी में सभी युवक मछली मार रहे थे। यह भी पढ़ें- बहगुल नदी में डूबे युवक का शव दूसरे दिन मिला इसी दौरान ओमप्रकाश अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। पास में मौजूद लड़कों ने उसे डूबता देख शोर मचाना शुरू कर दिया। इसक...