गुमला, जून 16 -- गुमला ।घाघरा के ग्रामीणों ने प्लस-2 एसएस हाई स्कूल मैदान को बचाने की मांग को लेकर उपायुक्त दिलेश्वर महतो को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि राम महली द्वारा मैदान की जमीन पर दखल करने का प्रयास किया जा रहा है और वहां लगे पेड़ों को काटने की कोशिश की जा रही है।आवेदन में बताया गया है कि उक्त मैदान बच्चों के खेलकूद, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, सामाजिक और अन्य कार्यक्रमों का प्रमुख स्थल है। ग्रामीणों के अनुसार जमीन को लेकर हाई स्कूल और राम महली पक्ष के बीच न्यायालय में मामला चल रहा है।ग्रामीणों ने कहा कि मैदान घाघरा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और इसी स्थान से कई खिलाड़ियों को पहचान मिली है। यह भी पढ़ें- खूबसूरत भवन, लेकिन शिक्षकों की कमी से जूझ रहा घाघरा मॉडल स्कूल उन्होंने उपायुक्त से मैदान को सुरक्षित र...