गुमला, फरवरी 17 -- घाघरा। जिले के घाघरा प्रखंड में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मातृत्व स्वास्थ्य को लेकर एक दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में सहिया, एएनएम तथा स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशु की देखभाल,गर्भावस्था के दौरान आवश्यक जांच, पोषण, टीकाकरण से जुड़ी जानकारियां स्वास्थ्य कर्मियों के बीच साझा करना। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने तथा गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच और संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने का निर्देश दी गई। मौके पर बीटीटी सीमा देवी,संजोती देवी,हेमंती देवी,पूनम भगत, पूनम कुमारी समेत स्वास्थ्यकर्मी कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.