गुमला, मार्च 19 -- घाघरा। रामनवमी, सरहुल व ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर घाघरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि ईद 21 मार्च, रामनवमी 27 मार्च और सरहुल सात अप्रैल को मनाई जाएगी।सदस्यों ने रामनवमी और सरहुल जुलूस के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने, पेयजल और फर्स्ट एड की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। सरहुल संचालन समिति के अध्यक्ष राजकुमार उरांव उर्फ बिजली ने बताया कि जुलूस नेतरहाट रोड से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए करमडीपा तक जाएगा। वहीं रामनवमी समिति के अमित ठाकुर ने बताया कि ट्रेलर पर कलाकारों के साथ जुलूस निकाला जाएगा। ईद पर सुबह नौ बजे मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी। बैठक में विभिन्न समिति के सदस्य उपस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.