गुमला, फरवरी 28 -- घाघरा । होली को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक थाना परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों से भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की तथा किसी भी स्थिति में पुलिस प्रशासन को सूचना देने की बात कही।थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार और सोमवार को शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। पर्व के दौरान क्षेत्र में गश्ती भी बढ़ाई जाएगी। बैठक में इस कुमार रवि, प्रदीप प्रसाद,अनिरुद्ध चौबे, विपिन बिहारी सिंह, हेमंत सिंह, रंजीत सिंह, कमलेश ठाकुर, अमित ठाकुर और सुशीत गोस्वामी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...