गुमला, अप्रैल 27 -- घाघरा, प्रतिनिधि। जिले के घाघरा थाना की पुलिस ने सोमवार को हिट एंड रन मामले का खुलासा करते हुए आरोपी शिवशंकर उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी केचकी चिरोपाट का रहने वाला है और वर्तमान में नगड़ी ढलान घाघरा में रह रहा था। पुलिस के अनुसार विगत 16 मार्च की रात करीब आठ बजे चंदवा थाना क्षेत्र निवासी अशवद राय बस से उतर कर नेतरहाट रोड घाघरा स्थित अपने किराये के घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बाइक समेत मौके से फरार हो गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए घाघरा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर जांच शुरू की। अनुसंधान के क्रम में आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हि...