गुमला, अप्रैल 20 -- घाघरा, प्रतिनिधि । प्रखंड में हर घर नल जल योजना की स्थिति बदहाल हो गई है। जिससे भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जलापूर्ति के लिए लगाए गए सोलर सिंटेक्स सिस्टम में से करीब 80 प्रतिशत खराब पड़े हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पंचायत स्तर पर घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। जिससे अधिकांश सिस्टम एक वर्ष के भीतर ही बेकार हो गए।प्रखंड मुख्यालय में भी स्थिति संतोषजनक नहीं है। अब तक सभी घरों तक नल कनेक्शन का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जिससे लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इस बीच पेयजल व स्वच्छता विभाग पर गंभीर आरोप लगे हैं कि कनीय अभियंता की मिलीभगत से ठीक-ठाक हालत में मौजूद सार्वजनिक चापानलों को उखाड़ कर वहां निजी समरसेबल पंप लगाए जा रहे हैं।घाघरा प्रखंड मुख्यालय के अधिकांश इलाके ड्राई जोन में आते हैं। जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.