गुमला, जून 6 -- घाघरा। थाना चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप एनएच-143ए पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रही गाय को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गाय उछलकर सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो लोहरदगा की ओर से आ रही थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने वाहन को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीण वाहन चालक से घायल गाय के उपचार का खर्च वहन करने की मांग कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने मुख्य चौक पर वाहनों की गति नियंत्रित करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...