गुमला, मई 2 -- घाघरा, प्रतिनिधि। एनएच-143ए पर मसरिया मोड़ के समीप शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई,जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान दोदांग निवासी रोहित उरांव के रूप में हुई है,जबकि घायल सोनू उरांव का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार रोहित उरांव और सोनू उरांव मोटरसाइकिल से घाघरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मसरिया मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर-बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत,दूसरा गंभीर जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोनू उरांव का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गु...