गुमला, जनवरी 3 -- गुमला। घाघरा थाना क्षेत्र के डेवीडीह के समीप शुक्रवार देर शाम वाहन की टक्कर से फोरी जुंगा टोली गांव के 25 वर्षीय शशि उरांव और उसका साथी नितेश उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक किसी काम से गुमला की ओर जा रहे थे और घर लौटते समय पीछे से आए वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने शशि उरांव की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें रांची के रिम्स रेफर कर दिया। नितेश उरांव का उपचार अस्पताल में जारी है।पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके पर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...