घाघरा में सड़क किनारे घायल मिला अज्ञात युवक, सदर अस्पताल रेफर
गुमला, मई 29 -- घाघरा। घाघरा-विशुनपुर मुख्य पथ पर आदर लसटांड़ के समीप शुक्रवार को सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े एक अज्ञात व्यक्ति को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को घायल अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।चिकित्सकों के अनुसार घायल व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है,जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान पाए गए हैं। घायल व्यक्ति अपनी पहचान बताने की स्थिति में नहीं है और न ही घटना के संबंध में कुछ बता पा रहा है।फिलहाल पुलिस मामल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.