गुमला, मई 15 -- घाघरा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित बस्ती निवासी पंचम उरांव (60 वर्ष) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार पंचम उरांव लंबे समय से लकवा से पीड़ित था। परिजनों ने बताया कि वह पिछले करीब एक दशक से बीमार थे और दवाइयों के सहारे जीवन यापन कर रहे थे। गुरुवार मध्यरात्रि के बाद घर में ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर एसआई विकास कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच-पड़ताल की। यह भी पढ़ें- केसर बांध से वृद्धा का शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किया। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए।हालांकि मृतक की पुत्री ने ...