गुमला, अप्रैल 3 -- घाघरा। प्रखंड के बेलागड़ा में शुक्रवार अपराह्न वज्रपात की चपेट में आने से किसान शिव नारायण उरांव की सात बकरियों की मौत हो गई। मृत बकरियों में तीन खस्सी और चार बकरियां शामिल हैं।पीड़ित किसान ने बताया कि उसकी बकरियां खेत में चर रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज बारिश और आंधी के साथ वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में आकर सभी बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद किसान को भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...