गुमला, अप्रैल 12 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के चपका गांव में 22 वर्षीय मुन्नी कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका चपका निवासी वीरेंद्र उरांव की पत्नी थी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना रविवार सुबह करीब 7 बजे की है। जानकारी के अनुसार मुन्नी कुमारी ने अपने ही घर में इस घटना को अंजाम दिया। घटना के समय घर के अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे। जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने उसे फंदे से लटका हुआ पाया, जिसके बाद तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। स्थानीय स्तर पर घटना को लेक...