गुमला, मई 14 -- घाघरा, प्रतिनिधि । प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरूवार को मोबाइल लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और न्याय संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही जरूरतमंदों को व्यक्तिगत कानूनी सलाह भी प्रदान की गई।कार्यक्रम में विक्टिम कंपनसेशन योजना की जानकारी देते हुए इसके उद्देश्य,पात्रता, सहायता राशि, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताया गया। अधिवक्ता बुंदेश्वर गोप ने कहा कि यह योजना अपराध पीड़ितों को त्वरित आर्थिक सहायता और पुनर्वास में मदद पहुंचाती है।लोक अदालत के माध्यम से आपसी विवादों के त्वरित और सरल समाधान की प्रक्रिया भी समझाई गई। ग्रामीणों को पारिवारिक, भूमि एवं छोटे विवादों के निपटारे के लिए लोक अदालत का उपयोग करने की सलाह दी गई।मौ...