चक्रधरपुर, मार्च 10 -- मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में स्थित विदेशी शराब दुकान को बंद करने की मांग करते हुए विभिन्न महिला समूह की सदस्य व ग्रामीण महिलाएं थाना पहुंचीं। महिलाओं ने इसे लेकर लिखित ज्ञापन सौंपते हुए विदेशी शराब दुकान को अविलंब गांव से हटाने की मांग की है। इस बावत जानकारी देते हुए महिलाओं ने कहा घाघरा जैसे छोटे गांव में विदेशी शराब दुकान की कोई जरूरत नहीं है। इससे गांव में बुरा असर पड़ रहा है। इसके अलावा गांव के स्कूल के लगभग 200 मीटर के दायरे में विदेशी शराब की दुकान भी स्थित है जो कि नियमों के विरुद्ध एवं अत्यंत आपत्तिजनक है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के आसपास शराब दुकान का होना बच्चों के भविष्य एवं सामाजिक वातावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है। इन कारणों से गांव के छात्र -छात्राओं, युवाओं एवं अन्य ...