गुमला, फरवरी 18 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी कुसुमटोली में सोमवार की रात बिजली विभाग के कार्य में लगे ठेकेदारों पर अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने हमला कर दिया। करीब पांच की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर ठेकेदारों से 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की। जब ठेकेदारों ने रकम देने से इनकार किया,तो अपराधियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में कंपनी के सुपरवाइजर विजय सिंह (36 वर्ष) निवासी गुदावली भाटपुर, राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गया। अपराधियों ने पहले उसे हथियार के बट से पीटा और बाद में पत्थर से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से घायल का इलाज कराया गया। थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अपराधियों की ...