घाघरा में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी चिंता
गुमला, मई 7 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड मुख्यालय सहित आस-पास के क्षेत्रों में गुरुवार को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से जहां मौसम सुहाना हो गया,वहीं दूसरी ओर किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। अचानक बदले मौसम ने खेतों में लगी सब्जी फसलों को प्रभावित किया है। जिससे किसान चिंतित हैं। ओलावृष्टि से किसानों द्वारा लगाई गई तरबूज,खीरा,टमाटर,फूलगोभी समेत अन्य सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने काफी उम्मीदों के साथ मेहनत कर खेती की थी,लेकिन प्राकृतिक आपदा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। अब उन्हें हुए नुकसान की भरपाई की चिंता सता रही है।किसानों ने बताया कि मौसम की मार से फसलें क्षतिग्रस्त होने के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। कई किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। ओलावृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.