गुमला, मार्च 17 -- घाघरा प्रतिनिधि । जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित कोलकाता स्वीट के समीप सोमवार रात एक सड़क हादसे में 32 वर्षीय अरशद राय उर्फ राजा की मौत हो गई। मृतक चंदवा थाना क्षेत्र के लापू गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार अरशद किराना दुकान से कोल्ड ड्रिंक लेकर सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया, जबकि बाइक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.