बहराइच, जुलाई 18 -- महसी , संवाददाता । नेपाली पहाड़ों पर हुई बारिश के कारण नदियों का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। जिससे शनिवार को एल्गिन ब्रिज पर 164705 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ। अचानक जलस्तर बढ़ता देख संभावित बाढ़ की आशंका से तटवर्ती ग्रामीण सहम रहे हैं। जिले के तीनों बैराजों से पानी का डिस्चार्ज बढ़ने से एल्गिन ब्रिज पर 164705 क्यूसेक पानी का बहाव दर्ज किया गया। बीते चार दिनों से पानी के डिस्चार्ज में कमी से बाढ़ पीड़ितों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन शनिवार को अचानक घाघरा का जलस्तर बढ़ने से घाघरा व सरयू नदी के तटवर्ती गांव मांझा दरिया बुर्द के बाबा मेला, मुनेश्वर पुरवा, भिखारी पुरवा, प्रधान पुरवा, नौवन पुरवा, लालजी पुरवा, नदी के उस पार पचासा, चमरहिया, धोबिअन पुरवा, धोबियाना व टिकुरी , कोढ़वा, पिपरा, पिपरी, गोलागंज, कायम पुर जोगापुरवा, बौंडी के...