गुमला, अप्रैल 20 -- घाघरा। प्रखंड मुख्यालय के ब्लॉक चौक के समीप रविवार रात चोरों ने विजय प्रसाद की पान गुमटी का ताला तोड़कर करीब 10 हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली। पीड़ित विजय जो शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, ने बताया कि रोज की तरह दुकान बंद कर घर गए थे। सोमवार सुबह लौटने पर गुमटी का ताला टूटा और सामान बिखरा मिला। उन्होंने कहा कि यही दुकान परिवार की एकमात्र आजीविका है। जिसे लोन लेकर चलाते हैं। पूर्व में भी चोरी हो चुकी है। मामले में थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह भी पढ़ें- पंडरा में सेंधमारी कर दुकान से हजारों के मोबाइल फोन की चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.